छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी वार्ड नंबर 4 में भीषण आग लगने के बाद सिलेंडर ब्लास्ट होने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत की खबर सामने आई है।
बताया जा रहा है कि आग लगने के कुछ देर बाद घर में रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे आसपास इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। हादसे में मृतकों की पहचान और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार धमाके के बाद मकान का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है।

