दुर्ग। पंचायत सचिव संघ जिला दुर्ग के तत्वावधान में 36 फोर्ट कोलिहापुरी दुर्ग में “पंचायत सचिव पदस्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त पंचायत सचिवों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया व जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार साहू ने पँचायत सचिवो की मांग शासकीयकरण को आगामी अनुपूरक बजट में शामिल करके मोदी की गारंटी को अमल में लाने की मांग किया । समारोह में प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र पैकरा सहित जिलेभर के पंचायत सचिवों के साथ जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बजरंज दुबे मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग, अध्यक्षता आकाश सोनी उपसंचालक जि प दुर्ग, किरण कुमार कौशक मुख्यकार्यपालन अधिकारी धमधा,महेन्द्र कुमार जांगड़े मुख्यकार्यपालन अधिकारी पाटन, ऋचा शर्मा मुख्यकार्यपालन अधिकारी दुर्ग थे।
द्वितीय सत्र के मुख्यअतिथि विजय बघेल सांसद लोकसभा दुर्ग, विशिष्ट अतिथि ललित चन्द्राकर विधायक दुर्ग ग्रामीण, अध्यक्षता कमल वर्मा संयोजक छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन रहे। पँचायत सचिव पदस्थापन दिवस कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि पंचायत सचिव लोकतंत्र की सबसे मजबूत कड़ी हैं। गांवों के विकास, शासन की योजनाओं को धरातल पर उतारने और अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सेवानिवृत्त सचिवों के लंबे सेवाकाल और समर्पण की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की तथा पँचायत सचिवों की शासकीयकरण भाजपा के जन घोषणा पत्र व मोदी की गारंटी में है जिसे हमारी सरकार समय रहते पूरा करेगा।
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि पंचायत सचिव गांव और शासन के बीच सबसे महत्वपूर्ण सेतु हैं। जन्म से लेकर मृत्यु तक की अनेक शासकीय योजनाएं पंचायत सचिवों के माध्यम से ही आम जनता तक पहुंचती हैं। उन्होंने कोरोना काल में पंचायत सचिवों द्वारा निभाई गई जिम्मेदारियों की भी प्रशंसा की और कहा कि सेवानिवृत्त सचिवों का अनुभव नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। संयोजक कमल वर्मा ने पँचायत सचिवों को बधाई एवम शुभकामना देते हुए कर्मचारी संगठन के समस्याओं व मांगो के सम्बंध में चर्चा करते हुए पँचायत सचिवों को शासकीयकरण करते हुए तृतीय वर्ग कर्मचारियों के समस्त सुविधा प्रदान करने की मांग की
। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र पैकरा, जिला अध्यक्ष महेन्द्र साहू, संभाग प्रभारी राजेश चटर्जी, जिला संयोजक विजय लहरे, तृतीय वर्ग शा. कर्म. संघ भानुप्रताप यादव, पशु विभाग जिला अध्यक्ष सुरेश साहू, जिला ऑडिटर माधुरी साहू,सुरेश सोनी, शेषनारायण चन्द्रवँशी, धारेंन देवांगन, निमेष भोयर,प्रदीप चन्द्राकर,नरेश साहू, यशवंत आडिल, गिरधर वर्मा, तेजनारायण शर्मा,खिलावन साहू, कामिनी चन्द्राकर, नरेश ठाकुर,दिलीप दिल्लीवार, बिहारी साहू, रूपेश सिंह,धन्नूलाल निषाद, सहित जिले के सचिवगन उपस्थित थे।

