अहिवारा। भारतीय जनता पार्टी अहिवारा मंडल एवं मुरमुंदा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में 8 जून 2026 को भाजपा कार्यालय परिसर में भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 4 बजे से वार्ड क्रमांक 04 स्थित सेवा सहकारी समिति के बाजू में आयोजित होगा।
आयोजकों द्वारा जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सवाड़ा करेंगे।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, पूर्व विधायक सांवला राम डहरे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविशंकर सिंह, महामंत्री मनीष अग्रवाल सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
आयोजकों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की उपस्थिति रहने की संभावना है।
भाजपा अहिवारा मंडल अध्यक्ष रामजी निर्मलकर एवं भाजपा मुरमुंदा मंडल अध्यक्ष कुमन साहू ने क्षेत्र के नागरिकों, कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

