रायपुर ! छत्तीसगढ़ सरकार ने निगम, मंडल एवं आयोगों में नई नियुक्तियों की घोषणा कर दी है। इसी क्रम में गौरीशंकर श्रीवास को छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से केश शिल्पी समाज में खुशी का माहौल है। समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में समाज के कल्याण और विकास के लिए प्रभावी कार्य होंगे।
Loading...

