दुर्ग जिले के नंदकट्ठी शासकीय मदिरा दुकान का फ्रीजर महीनों से खराब, ठंडी बियर के लिए परेशान हो रहे मदिरा प्रेमी दुर्ग जिले के ग्राम नंदकट्ठी में संचालित शासकीय मदिरा दुकान में इन दिनों अव्यवस्थाओं का आलम देखने को मिल रहा है। भीषण गर्मी के बीच दुकान का फ्रीजर कई महीनों से खराब पड़ा हुआ है, जिसके कारण यहां आने वाले ग्राहकों को ठंडी बियर नहीं मिल पा रही है।

मदिरा प्रेमियों का कहना है कि वे सरकार द्वारा तय पूरी कीमत चुकाते हैं, लेकिन सुविधा के नाम पर उन्हें गर्म बियर थमा दी जाती है। गर्मी के मौसम में ठंडी बियर की मांग सबसे ज्यादा रहती है, लेकिन फ्रीजर खराब होने के कारण ग्राहक नाराज नजर आ रहे हैं।
स्थानीय लोगों के मुताबिक कई बार दुकान कर्मचारियों को फ्रीजर सुधारने की बात कही गई, लेकिन अब तक कोई व्यवस्था नहीं की गई। इससे साफ जाहिर होता है कि जिम्मेदार अधिकारी ग्राहकों की सुविधा को लेकर गंभीर नहीं हैं।
ग्राहकों ने सवाल उठाया है कि जब शासन मदिरा बिक्री से करोड़ों का राजस्व प्राप्त कर रहा है, तो फिर बुनियादी सुविधाएं तक क्यों उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं।
गर्मी के इस मौसम में ठंडी बियर नहीं मिलने से मदिरा दुकान में आने वाले लोगों में लगातार नाराजगी बढ़ती जा रही है। अब देखना होगा कि आबकारी विभाग इस समस्या को कितनी जल्दी दूर करता है या फिर मदिरा प्रेमियों को इसी तरह गर्म बियर पीने को मजबूर होना पड़ेगा।

