छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और तेज व आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah ने आज “नेक्स्ट जेन CG Dial 112” सेवा का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रदेश को 400 नई हाईटेक इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहनों की सौगात मिली।
“ छत्तीसगढ़ में इमरजेंसी सेवा हुई हाईटेक, लॉन्च हुआ Next Gen CG Dial 112 ”
नई व्यवस्था के तहत पुलिस, फायर और एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को अत्याधुनिक तकनीक से जोड़ा गया है, जिससे घटनास्थल तक तेजी से पहुंचने में मदद मिलेगी। इन हाईटेक वाहनों में GPS ट्रैकिंग, आधुनिक संचार प्रणाली, लाइव मॉनिटरिंग और त्वरित रिस्पॉन्स जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
कार्यक्रम में अधिकारियों ने बताया कि “नेक्स्ट जेन CG Dial 112” के शुरू होने से प्रदेश में कानून व्यवस्था और आपातकालीन सहायता प्रणाली पहले से अधिक मजबूत होगी। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को अब कम समय में मदद मिल सकेगी।
सरकार का दावा है कि नई तकनीक आधारित यह सेवा अपराध नियंत्रण, सड़क दुर्घटना, आगजनी और अन्य आपात स्थितियों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। कार्यक्रम के दौरान नई इमरजेंसी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया गया।

