दुर्ग पुलिस ने शहर के इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में संचालित किए जा रहे कथित अनैतिक देह व्यापार का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई थाना सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर की।
पुलिस के अनुसार, रविवार शाम सूचना मिली थी कि जलाराम लॉज में अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से लॉज में दबिश दी। रेड के दौरान दो पुरुष और तीन महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं। मौके पर लॉज का संचालन करने वाला व्यक्ति भी मौजूद था।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 20 हजार रुपये नकद, चार मोबाइल फोन, 80 कंडोम पैकेट तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है।
इस मामले में पुलिस ने पीटा एक्ट (Immoral Traffic Prevention Act) की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत अपराध दर्ज कर विजय गुजराती, नारायण देशमुख और तमाशा कुमार साहू को गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस के अनुसार जब्त सामग्री
80 कंडोम पैकेट
4 मोबाइल फोन
लगभग ₹20,000 नकद
अन्य आपत्तिजनक सामग्री
पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि आसपास किसी भी प्रकार की अनैतिक या अवैध गतिविधि की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

