दक्षिण गंगोत्री सुपेला स्थित एवन इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में मंगलवार दोपहर अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना दिनांक 06 मई 2026 को दोपहर लगभग 03:15 बजे की है। आग एवन इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम के चौथे मंजिल में लगी थी, जहां से तेज धुएं और आग की लपटें निकल रही थीं। सूचना मिलते ही अग्निशमन कार्यालय दुर्ग से दो दमकल वाहनों को तत्काल रवाना किया गया।
मौके पर पहुंची अग्निशमन टीम ने बिना समय गंवाए धुएं और आग से भरे कमरे के भीतर प्रवेश कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। अग्निशमन कर्मियों की तत्परता और सूझबूझ के चलते आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अग्निशमन दल ने समय पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।
इस दौरान अग्निशमन प्रभारी एफ प्रवीण बारा, स्टेशन प्रभारी संतोष पाण्डेय, दल प्रभारी महेन चंदेल एवं केशव यादव सहित अग्निशमन कर्मचारियों रामनाथ कुर्रे, हीरामन, शशांक, तामेश्वर, उमेश, राजेश, मनीष और सेजीत ने संयुक्त रूप से राहत कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई और टीमवर्क के कारण मौके पर किसी प्रकार की बड़ी जनहानि या अन्य अप्रिय घटना नहीं

