दुर्ग। छत्तीसगढ़ सिन्हा कलार समाज, तहसील मंडल दुर्ग अंतर्गत ग्राम बोड़ेगांव द्वारा नव-निर्वाचित पदाधिकारियों के स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 7 जून 2026 (रविवार) को दोपहर 3 बजे से गोठन प्रांगण, बोड़ेगांव में आयोजित होगा।आयोजकों के अनुसार समारोह में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, महिला मंच, युवा मंच एवं विभिन्न सामाजिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान कर समाज की एकता और संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा की जाएगी।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद सदस्य दुर्ग सुश्री प्रतिभा देवांगन होंगी। अध्यक्षता टेकराम सिन्हा करेंगे। वहीं सरपंच पप्पी भूपेंद्र टंडन, उपसरपंच रवि प्रकाश ताम्रकार जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सिन्हा, महामंत्री तोरण लाल सिन्हा, मंडलेश्वर शिव सागर सिन्हा सचिव हीरालाल सिन्हा कोषाध्यक्ष विष्णु प्रसाद सिन्हा सहित समाज के कई वरिष्ठ एवं युवा पदाधिकारी विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।आयोजन समिति ने समाज के सभी सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
आयोजक:
समस्त सिन्हा समाज, ग्राम बोड़ेगांव, तहसील एवं जिला दुर्ग।

