दुर्ग ! शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बोड़ेगांव में शुक्रवार को शाला प्रवेश उत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। बच्चों को निःशुल्क गणवेश एवं नई पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया तथा पूड़ी-हलवा खिलाकर उनके नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत को यादगार बनाया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद सदस्य सुश्री प्रतिभा देवांगन रहीं। विशेष अतिथि के रूप में सरपंच प्रतिनिधि भूपेंद्र टंडन, उपसरपंच रविप्रकाश ताम्रकार, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष द्वारिका देवांगन, समिति सदस्य युगल किशोर सेन, होरीदास मानिकपुरी, योगेश सेन, हेमचंद टंडन एवं ओमप्रकाश साहू उपस्थित रहे।
विद्यालय की ओर से प्रधान पाठक प्रताप सिंह धनकर, संकुल समन्वयक पार्वती श्रीवास्तव, शिक्षक सोहनलाल मरकाम, विमल राज भारती, अपर्णा चोपड़ा, राधिका रमण सिन्हा, ललिता ठाकुर, अनीता मिश्रा, अतिथि शिक्षक दीपिका नेताम एवं आरती कश्यप का भी कार्यक्रम में सहयोग रहा।
अतिथियों ने बच्चों को शिक्षा का महत्व बताते हुए नियमित रूप से विद्यालय आने, अनुशासन का पालन करने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

