दुर्ग। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री शनिवार 6 जून को दुर्ग जिले के विभिन्न सेवा सहकारी समितियों के दौरे पर रहेंगे। जानकारी के हैं कार्यक्रम के अनुसार वे दिनभर जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर किसानों, सहकारी समिति प्रतिनिधियों एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।कार्यक्रम के अनुसार बघेल सुबह 11 बजे भिलाई निवास से रवाना होंगे और क्रमशः सोमनी, औंधी, जामगांव (एम), तर्रा, पुरदा, मरी, जामगांव (आर), पाटन तथा झीट स्थित सेवा सहकारी समितियों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे स्थानीय समस्याओं, कृषि व्यवस्था तथा सहकारी समितियों की गतिविधियों की जानकारी लेंगे।
दोपहर 3 बजे पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय पंकज पाण्डेय के निवास, ब्राह्मणपारा पाटन पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद पुनः विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होते हुए शाम 5 बजे भिलाई निवास लौटेंगे।
किसानों और सहकारी व्यवस्था पर रहेगा फोकस
राजनीतिक जानकारों के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री का यह दौरा ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारी समितियों की स्थिति, किसानों की समस्याओं और धान खरीदी व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हाल के दिनों में कृषि और सहकारिता से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस लगातार सरकार को घेरती रही है, ऐसे में भूपेश बघेल का यह दौरा राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है।

