नंदकट्ठी ! HM NEWS में प्रकाशित " बिजली विभाग की लापरवाही या मिलीभगत ? स्थायी कनेक्शन वाले किसान की लाइन कटी, नए कनेक्शन और कथित अवैध कनेक्शन चालू" शीर्षक से खबर का असर देखने को मिला है। खबर सामने आने के बाद बिजली विभाग सक्रिय हुआ और पिछले लगभग एक माह से बंद किसान की कृषि मोटर पंप की बिजली लाइन पुनः चालू कर दी गई।
गौरतलब है कि किसान ने आरोप लगाया था कि बिना किसी पूर्व सूचना के उसके स्थायी कृषि पंप का बिजली कनेक्शन काट दिया गया था, जबकि उसी पोल से अन्य कनेक्शन चालू थे। इस मामले को HM NEWS ने प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद विभाग ने मामले पर ध्यान दिया और किसान की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी।
किसान एवं स्थानीय ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति बहाल होने पर राहत जताई है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि भविष्य में किसी भी उपभोक्ता का कनेक्शन काटने से पहले विभाग को नियमानुसार पूर्व सूचना देना चाहिए, ताकि किसानों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
HM NEWS जनहित से जुड़े मुद्दों को आगे भी प्रमुखता से उठाता रहेगा, ताकि आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान हो सके।

