अहिवारा। संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जन्म जयंती महोत्सव के अंतर्गत अगस्त माह से फरवरी माह तक राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। महोत्सव के तहत संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर पर कार्यशालाएं, बैठकें, समरसता सम्मेलन तथा कलश यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अहिवारा पालिका क्षेत्र के बानबरद में स्थित संत रविदास मंदिर में पूजा-अर्चना कर संत रविदास महाराज का आशीर्वाद लिया गया। इस दौरान उनके बताए समरसता, समानता और मानव सेवा के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने तथा उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविशंकर सिंह, मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष चिन्ना केशवालू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष नटवर ताम्रकार, मंडल अध्यक्ष रामजी निर्मलकर, मंडल महामंत्री निर्मेश मिश्रा, शुभम ताम्रकार, मंडल उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, लोकेश्वरी साहू, नंदकुमार यादव, पार्षद मीना जोशी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष एवं एल्डरमैन ममता जंघेल, महिला मोर्चा अध्यक्ष संध्या नायक, किरण सोनी, शोभा शर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शेखर साहू, महामंत्री साहिल खान, शुभम देवांगन, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष संतोष सेन तथा किसान मोर्चा अध्यक्ष लीलाधर साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

